Saturday, February 6, 2010

अर्थव्यवस्था का सामान्य ज्ञान 2010

सुरेन्द्र तेतरवाल द्वारा प्रकाशित www.currentgk.tk के लिये All Free Sample Papers, Solved Model Papers, Solved Question Papers, Bank Sample Papers, UPSC Sample Paper, B.Ed Solved Papers, General Awareness Solved Papers, Indian Competitive Exams, Railway Recruitment Board Exams Paper, SSC Sample Paper , CBSE Sample Paper , Employment News , Results etc.

1. वह स्थिति क्या कहलाती है जिसमें कुल आगम कुल लागत के बराबर होता है ?
उत्तर: ब्रेक-इविन बिंदु
2. स्टैगफ्लेशन किस स्थिति को कहते हैं ?
उत्तर: मंदी के साथ मुद्रास्फीति की स्थिति को
3. शून्य आधारित बजट से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर: प्रत्येक वित्तीय वर्ष से ही व्यय के प्रत्येक मद का नया मूल्यांकन करके बजट बनाना
4. व्यय कर को आयकर के विकल्प के रूप में किसने सुझाया था ?
उत्तर: कालडॉर ने
5. अमर्त्य सेन को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार किस क्षेत्र में उनके योगदान के लिये दिया गया ?
उत्तर: कल्याणकारी अर्थशास्त्र के क्षेत्र में
6. केन्द्रीय बजट 2009-10 में किस कर का राजस्व सर्वाधिक अनुमानित किया गया है ?
उत्तर: निगम कर का
7. वर्ष 2009-10 के रेल बजट में रेलवे का परिचालन अनुपात कितना प्रस्तावित किया गया ?
उत्तर: 92.5 प्रतिशत
8. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्यालय कहाँ है ?
उत्तर: वाशिंगटन (डी.सी.) में
9. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की मुद्रा SDR किस रूप में होती है ?
उत्तर: बुक-कीपिंग एंट्री के रूप में
10. जिस अर्थव्यवस्था में आयत-निर्यात नहीं होते हैं उसे क्या कहते हैं ?
उत्तर: क्लोज्ड इकॉनोमी

0 Comments:

 

|